Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiCM Arvind Kejriwal: दिवाली पर CM केजरीवाल देंगे बड़ा तोहफा, दिल्ली में...

India News(इंडिया न्यूज़), CM Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है। शुक्रवार को MCD सदन की बैठक में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछली ईडीएमसी ने 18 अप्रैल 2013 को सफाई कर्मचारियों के 5000 पदों के सृजन के लिए सदन में प्रस्ताव पारित किया था। इसके अलावा 1 अप्रैल 1996 से 31 मार्च 1998 के बीच भर्ती किए गए सफाई कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2013 से नियमित करने की अनुमति दी गई।

583.10 करोड़ रुपये बकाया हैं

फिलहाल एमसीडी के एकीकरण और उसके चुनाव को करीब दस महीने बीत चुके हैं। मेयर चुनाव के बाद भी अभी तक एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी का गठन नहीं हो सका है। दिल्ली में निगम संबंधी विकास से जुड़े आर्थिक और कानूनी फैसले नहीं लिए जा रहे हैं। अब सदन की बैठक में सफाई कर्मचारियों के पक्ष में फैसला लिये जाने की खबर है। प्रस्ताव में निगम के पूर्व निर्णयों से संबंधित तथ्य शामिल हैं। जिसके मुताबिक पांच हजार सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव पारित होने की तिथि से अब तक निगम पर 583.10 करोड़ रुपये बकाया हैं। एमसीडी ने सफाई कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ के लंबित बकाए का भुगतान नहीं किया है।

अब आपको पक्की नौकरी मिल सकती है

सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण का बकाया मिलेगा या नहीं, यह निगम अपनी नीतियों के अनुसार तय करेगा। पिछले निगमों ने जिन सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया था, उन्हें अब स्थाई नौकरी मिलने की संभावना है। मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के संकेत दिए हैं, जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा है कि हम जल्द निगम कर्मचारियों को पक्का करेंगे।

इसे भी पढ़े: Soumya Vishwanathan Murder: सौम्या हत्याकांड मामले में फिर टली सुनवाई

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular