Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiCM Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल एक बार फिर करेंगे विपश्यना साधना, नए...

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नए साल में नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही ध्यान लगाने के लिए ‘विपश्यना साधना’ करने के लिए निकलने वाले हैं। इस दौरान सीएम केजरीवाल के पास न तो मोबाइल-टीवी होगा और न ही वह अखबार ही देख सकेंगे।

CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए इस बात की खुद जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज विपासना साधना के लिये जा रहा हूँ। साल में एक बार जाने की कोशिश करता हूँ। 1 जनवरी को लौटूँगा। कई सौ साल पहले भगवान बुद्ध ने ये विद्या सिखाई थी। क्या आपने विपासना की है? अगर नहीं, तो एक बार ज़रूर कीजिए। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक बहुत लाभ होता है। सबका मंगल हो!”

पहले भी जा चुके हैं ध्यान के लिए

बता दें कि इससे पहले भी सीएम केजरीवाल विपश्यना साधना के लिए जा चुके हैं। बीते साल वह अगस्त के महीने में साधना करने के लिए गए थे। महाराष्ट्र के इगतपुर व हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट समेत कई विपश्यना शिविरों में पहले भी सीएम ने 10 दिवसीय साधना में भाग लाया है।

क्या होता है विपश्यना साधना?

जानकारी दे दें कि विपश्यना प्राचीन ध्यान पद्धति है। यह आत्मशुद्धि व आत्मनिरीक्षण की एक पद्धति होती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान बुद्ध को विपश्यना के द्वारा ही ज्ञान हासिल हुआ था। इसमें पहले सांसों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसके बाद दूसरे चरण में एकदम चुपचाप अपने शरीर और मन की प्रतिक्रियाओं पर नजर रखी जाती है। ऐसा करने से मन को शांत करने, तनाव कम करने और नकारात्मकता को दूर करने जैसे कई लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें आपके शहर में कितना है दाम

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular