Friday, July 5, 2024
HomeDelhiCM kejriwal: "अगर AAP को मिला MCD का नियंत्रण, तो राष्ट्रीय राजधानी...

CM kejriwal:

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संबोधन के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का नियंत्रण मिलता है, तो वह राष्ट्रीय राजधानी को ‘सुंदर’ बना देंगे।

बदबू से स्थानीय लोग परेशान

उन्होंने कहा कि नगर निकाय की 16 नई ‘लैंडफिल साइट’ बनाने की योजना है। वर्तमान में, ऐसे तीन स्थल- गाजीपुर, ओखला और भलस्वा- दिल्ली की सीमाओं पर स्थित हैं। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन लैंडफिल साइट के आस-पास रहने वाले लोग इन कूड़े के पहाड़ों से आने वाली बदबू और कई अन्य समस्याओं से परेशान हैं। उनका जीवन नारकीय हो गया है। हमने सुना है कि राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे 16 नये स्थल बनाने की योजना है।’’

एमसीडी पर लगाया ये आरोप

सीएम केजरीवाल ने मौजूदा एमसीडी के शासन पर शहर को “कूड़े के पहाड़ों” के शहर में तब्दील करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ आप सरकार दिल्ली को झीलों और उद्यानों के शहर के तौर पर विकसित कर रही है। ‘‘आज दिल्ली को इसके शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिये जाना जाता है और ये लोग इसे कूड़े के पहाड़ों के शहर में तब्दील कर देना चाहते हैं। सरकार दिल्ली को तिरंगा, झीलों और उद्यानों का शहर बनाने की दिशा में काम कर रही है। अगर मौका मिलेगा, तो हमलोग राष्ट्रीय राजधानी को समयबद्ध तरीके से सुंदर बना देंगे।’’

ये भी पढ़ें: PM Modi के बर्थडे पर दिल्लीवासियों को तोहफा, सफदरजंग हॉस्पिटल में शुरू होगा प्राइवेट वार्ड

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular