Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiCM Kejriwal News: सीएम केजरीवाल की दिल्लीवासियों से अपील, कहा- गर्व से...

CM Kejriwal News:

नई दिल्ली: देश में शनिवार 13 अगस्त से शुरु हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अपील की है। केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करते हुए कहा कि तिरंगा देश का सम्मान और गौरव है। इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कई  देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

“गर्व से घर पर लगाएं तिरंगा”

एक ट्वीट के जरिए सीएम केजरीवाल ने कहा कि, ”तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी बान है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। आप भी गर्व से अपने घर पर तिरंगा ज़रूर लगायें।”

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बन रहा पूरा देश

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले लोगों से सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे को अपनी ‘डिस्पले पिक्चर’ पर लगाने का आग्रह किया था। जिसका देश के ज्यादातर लोग तिरंगे की डीपी लगाते हुए बढ़ चढ़कर स्पोर्ट कर रहे हैं।

CM केजरीवाल ने देश से की थी अपील

जानकारी हो कि केजरीवाल सरकार 14 अगस्त की शाम ‘हर हाथ तिरंगे’ के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगी। पूरा मंत्रीमंडल तिरंगे को थामे हुए राष्ट्रगान गान में लोगों के साथ शामिल होगा। इसे लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा था, ”मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। आइए हम सभी 14 अगस्त को शाम पांच बजे एक साथ मिलें और अपने हाथों में तिरंगा और हमारे दिलों में देशभक्ति लेकर राष्ट्रगान गाएं।”

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, देशवासियों से की ये अपील

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular