होम / Ramadan 2023: सीएम केजरीवाल दिल्लीवासियों को दी रमजान की शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात

Ramadan 2023: सीएम केजरीवाल दिल्लीवासियों को दी रमजान की शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात

• LAST UPDATED : March 24, 2023

Ramadan 2023:

Ramadan 2023: 24 मार्च यानी की आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है। दरअसल गुरुवार को चांद दिखने के बाद से आज लोग आपना पहला रोजा रखेंगे। आपको बता दे रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना होता है। इस महीने को सभी मुस्लिम पाक और अल्लाह की इबादत वाला महीना कहते है। जानकारी के लिए बता दे रमजान के महीने में रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज होता है। इसी के साथ बता दे कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट भी दी गई है, जिसके साथ अगर कोई रोजा छूट भी जाएं तो उसे वह बाद में पूरा कर सकते है।

आपको बता दे इस पाक महीने के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर के इसकी मुबारकबाद दी है।

ये नमाज भी की जाती अदा

आपको बता दे रमजान का चांद दिखने के अगले दिन से ही पवित्र महीने की शुरूआत हो जाती है। इसके बाद अगले 30 दिन तक मुस्लिम समाज के लोग सूरज निकलने से लेकर और सूर्यास्त तक न कुछ खाते हैं और न ही कुछ पीते हैं। और इसके साथ ही अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में लगाते हैं। और शाम होते ही मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसे ‘तराहवी’ कहा जाता है। जानकारी के लिए बता दे ये सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है।

 

ये भी पढ़े: छाता लेकर चेहरा छिपाता दिखा खालिस्तानी नेता अमृतपाल, CCTV फुटेज आया सामने

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox