Friday, July 5, 2024
HomeDelhiसंजय सिंह की गिरफ्तारी पर सीएम केजरीवाल का बयान, 'चुनाव से पहले...

India News (इंडिया न्यूज़) : आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को ईडी ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। बता दें, दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी आज बुधवार सुबह उनके आवास पर छापेमारी थी।। इस मामले को लेकर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

चुनाव से पहले कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा

सीएम केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि, यह सारी चीजे पीएम मोदी की घबराहट को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि चुनाव से पहले कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “संजय सिंह जी की गिरफ्तारी ED ने नहीं की है, उन्हें भाजपा की इकाई ने गिरफ्तार किया है जिसमें ED, IT और CBI शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं…तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का जवाब जल्द ही दिया जाएगा।”

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कही यह बात

वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि सच्चाई एक दिन सामने आ ही जाती है। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पैसे खाए हैं तो सच्चाई सामने आएगी ही। संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जितना भी शोर मचा लें, आज संजय सिंह की गिरफ़्तारी से पता चल गया कि सच्चाई छुप नहीं सकती। संजय सिंह ने पहले दिन से शराब घोटाले में पैसे खाए थे। संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल अब देखिए होता है क्या!

also read ; AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular