Friday, July 5, 2024
HomeDelhiCNG PNG Price: आज से कम हो रहे सीएनजी-पीएनजी के दाम, जानिए...

CNG PNG Price:

CNG PNG Price: कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने बड़ा बदलाव किया है। जिससे आन लोगों को राहत मिलेगी। आपको बता दे ATGL ने सीएनजी की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक घटाने की घोषणा की गई है। दरअसल सीएनजी-पीएनजी की नई संशोधित दरें 8 अप्रैल रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। इसके अलावा गेल इंडिया की सहायक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने भी अपने सीएनजी-पीएनजी के खुदरा मूल्य में कटौती की घोषणा की है।

जानिए दिल्ली में सीएनजी-पीएनजी के दाम

आपको बता दे देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी का रेट घटकर 73.59 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं अगर पीएनजी के रेट की बात करें तो पीएनजी का रेट 47.59 प्रति SCM हो गया है।

अब हर महीने तय होगी कीमत

आपको बता दे ATGL का यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट डॉमेस्टिक गैस प्राइसिंग की घोषणा के एक दिन बाद आया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया था कि नए फॉर्मूले की वजह से सीएनजी और पीएनजी के रेट में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी। इसके साथ ही अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर महीने तय होगी। पहले ये कीमत छह महीने पर तय की जाती थी।

नए फॉर्मूले से तय होंगे दाम

आपको बता दे पहले घरेलू नैचुरल गैस की कीमत दुनिया की 4 बड़ी कंपनियों के आधार पर तय होती थी। जानकारी के लिए बता दे कीमतों को तय करने के लिए इन गैस कंपनियों के एक साल की कीमत का औसत निकाला जाता है, फिर इसे 3 महीने के अंतराल पर लागू किया जाता है। लेकिन अब नए फॉर्मूले के तहत घरेलू नैचुरल गैस की कीमत इंडियन क्रूड बास्केट की पिछले एक महीने की कीमत के आधार पर तय की जाएगी.।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो में किस कर रहा कपल, वीडियों हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular