होम / पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र के निधन पर जताया शोक

पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र के निधन पर जताया शोक

• LAST UPDATED : May 22, 2022

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम। नेहरा खाप ट्रस्ट की पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संस्था के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा के ज्येष्ठ पुत्र सुरेंद्र नेहरा के असामयिक निधन पर उनके सिरसा निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

सभी ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा (वरिष्ठ पत्रकार), सेक्रेटरी कर्नल डीवी नेहरा, संयुक्त सचिव बलवीर नेहरा, ट्रस्टी कर्नल ओपी नेहरा, कार्यकारिणी सदस्य जगमाल नेहरा, प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप नेहरा, सुरेश कुमार नेहरा और कन्वीनर पवन नेहरा के नेतृत्व में शोक पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रार्थना की कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति दे। नेहरा खाप ट्रस्ट ने जगदीश नेहरा के पूरे परिवार को दिलासा दी और भरोसा दिलाया कि संकट और शोक की इस घड़ी में पूरा नेहरा समाज उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर नेहरा खाप ट्रस्ट के हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश राज्यों के सैंकड़ों गणमान्य सदस्यों ने अपनी शोक सम्वेदनाएं व्यक्त कीं।

एक संक्षिप्त बीमारी से हास्पिटल में हुआ निधन

गौरतलब है कि जगदीश नेहरा के ज्येष्ठ पुत्र सुरेंद्र नेहरा का गत मई को एक संक्षिप्त बीमारी के चलते जयपुर के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वे सेंट्रल को आॅपरेटिव बैंक सिरसा के चेयरमैन रहे थे। सिरसा में नेहरा निवास पर शोक सभा मे नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा ने कहा कि सुरेंद्र नेहरा का असमय चले जाना न केवल नेहरा समाज को बल्कि पूरे समाज को बहुत बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी से राहत, इतने दिन रहेगी की बारिश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox