Monday, July 8, 2024
HomeDelhiCongress Attack On Atishi: आतिशी पर दिल्ली कांग्रेस ने साधा निशाना, शिक्षा...

Congress Attack On Atishi:

Congress Attack On Atishi: देश की राजधानी दिल्ली में एजुकेशन मॉडल को लेकर राजनीति जारी है। इसी में दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। जिसमें उन्होंने खाली परीक्षा पत्र में उत्तर लिखने के लिए शिक्षकों को बाध्य करने का आरोप लगाया है और इन आरोपों की जांच करने की मांग भी की है। आपको बता दे दिल्ली कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने शिक्षा के दिल्ली मॉडल की झूठी कहानी गढ़ी है।

आपको बता दे दिल्ली कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने कहा सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बुरी तरह से गिर गया है। केजरीवाल ने 9 साल पहले विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में एक वादा किया था। जिसमें उन्होने कहा था कि सत्ता में आने पर वह 500 नए स्कूल और 20 नए कॉलेज बनाएंगे, लेकिन अपना वादा वह पूरा नहीं कर सके।’

BJP नेताओं की प1ढ़ाई पर उठ रहे सवाल 

आपको बता दे इससे पहले दिल्ली बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि ​दिल्ली के स्कूलों में 90 फीसदी बच्चे फेल हुए हैं। जिसके बाद शिक्षा मंत्री आतिशी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि पूरे देश को पता है कि बीजेपी के नेता कितने पढ़े लिखे हैं। यदि उन्होंने आदेश को सही से पढ़ा होता तो उनको पता होता कि यह एक साधारण रिचेकिंग की प्रक्रिया है, जो हर साल होती है। परीक्षा की प्रक्रिया में छात्रों के मार्क्स को कॉपी से रजिस्टर में दर्ज किया जाता हैं, उसके बाद रजिस्टर से ऑनलाइन अपलोड किए जाते हैं।

बता दे इसके आगे आतिशी ने कहा कि यह केवल दिल्ली की बात नहीं है बल्कि हर स्कूलिंग और यूनिवर्सिटी सिस्टम में यही प्रक्रिया है। एग्जाम और कंपार्टमेंट एग्जाम के मार्क्स एक प्रक्रिया के तहत जरूर चेक किया जाता है कि कहीं गलत मार्क्स तो अपलोड नहीं हो गए, कहीं प्रैक्टिकल के मार्क्स छूट तो नहीं गए हैं, कहीं इंटरनल एसेसमेंट के मार्क्स तो छूट नहीं गए। आतिशी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था- ‘क्या बच्चों के मार्क्स को दोबारा चेक करना गलत है। यदि अपलोड करने में कोई गलती हो गई तो क्या उसे ठीक करना गलत है। क्या बच्चों का कंपार्टमेंट का एग्जाम लेना गलत है। अगर ये सब चीजें गलत है तो फिर हम दोषी हैं।’

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले 600 से अधिक मामले

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular