Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiकांग्रेस अध्यक्ष लवली ने प्रदेश कार्यालय में गांधी की तस्वीर पर किया...

India News (इंडिया न्यूज़) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इससे पूर्व श्री अरविन्दर सिंह लवली ने राजघाट पर महात्मा गांधी और विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के समाधि स्थल पर फूल चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

लवली के साथ इन लोगों की रही मौजूदगी

प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता को पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री मनीष चतरथ, पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा, श्री भीष्म शर्मा, श्री जय किशन, श्री नीरज बसौया, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार जीतू, श्री अमित मलिक, जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, आदेश भारद्वाज, धर्मपाल चंदेला, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक श्री सुनील कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, रितू सिंह चौहान, दीपक वशिष्ठ, अब्दुल वाहिद कुरेशी, शिवम भगम सहित बड़ी संख्या में ब्लाक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

महात्मा गांधी ने सही तरीके से जीना सिखाया

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व का गौरव देना राष्ट्र के प्रति उनका प्रेम था। महात्मा गांधी ने जिस अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया आज पूरा विश्व अहिंसा के रास्ते पर चल रहा है। महात्मा के बताए रास्ते पर चलकर 2 अक्टूबर को पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रुप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर सम्पूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता पर चलने का रास्ता दिखाया बल्कि जिंदगी को सही तरीके से जीना भी सिखाया।

स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका भुलाया नही जा सकता

श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि गांधी जी के विचारों से केवल भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही गांधी के विचारों से प्रभावित होकर देश के लोगों की सेवा की है। महात्मा गांधी ने हमें आत्म निर्भरता, साहस, अंहिसा, सादगी, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा का पाठ पढ़ाया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका भुलाया नही जा सकता।

also read ; ट्रैफिक पुलिस ने काटा है चालान तो करना होगा ये काम ; दिल्ली पुलिस ने एक्स पर दी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular