Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiदिल्ली में कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, लवली समेत...

दिल्ली में कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, लवली समेत कई दिग्गजों की टीम मैदान में

India News (इंडिया न्यूज़),congress: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज यानि मंगलवार को सभी 14 जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए। एक आधिकारिक बयान में इसकी दी गई।

कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

बता दें, जारी बयान में यह भी जानकारी दी गई है कि ये पर्यवेक्षक जिला स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी नेतृत्व के साथ समन्वय कर जमीनी स्तर पर काम करेंगे। मालूम हो, इस आधिकारिक घोषणा में यह भी बताया गया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की।

लवली ने कही यह बात

बता दें, पर्यवेक्षको की घोषणा के समय लवली ने कहा कि इसी सप्ताह विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटी और पर्यवेक्षकों की संयुक्त बैठक होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ये पर्यवेक्षक सभी 280 ब्लॉक पर अध्यक्ष और पदाधिकारियों के अन्य पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के लिए अनुशंसा करेंगे।

also read : मुख्य निर्वाचन आयुक्त विधेयक 2023 को राज्यसभा से मिली मंजूरी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular