होम / Congress Took To The Streets In Protest Against Inflation : दिल्ली कांग्रेस महंगाई के विरोध में फिर सड़कों पर उतरी

Congress Took To The Streets In Protest Against Inflation : दिल्ली कांग्रेस महंगाई के विरोध में फिर सड़कों पर उतरी

• LAST UPDATED : April 3, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Congress Took To The Streets In Protest Against Inflation : देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विपक्षी दल के महंगाई मुक्त भारत अभियान का हिस्सा था और इसका नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) के अध्यक्ष चैधरी अनिल कुमार ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी Congress Took To The Streets In Protest Against Inflation

Congress Took To The Streets In Protest Against Inflation

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उसे तेल व प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया। कुमार ने कहा कि केंद्र ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और यहां तक कि घरेलू गैस सिलेंडर तक के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से रोजमर्रा के अन्य जरूरी सामानों के दाम भी बढ़ गए हैं। आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतें घटानी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर पर किया माल्यार्पण 

Congress Took To The Streets In Protest Against Inflation

विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर पर माल्यार्पण किया। प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि इतनी महंगाई में आम आदमी के लिए गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ईंधन और प्राकृतिक गैस की कीमतों में लगातार होती वृद्धि ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल की दरें हर रोज बढ़ाई जा रही हैं, जिसका अन्य वस्तुओं पर भी व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। दैनिक उपभोग की वस्तुएं दिन ब दिन महंगी होती जा रही हैं।

Also Read :

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox