Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के आवास के समक्ष किया...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

गैस के दाम बढ़ने पर एक बार फिर भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन किया। शनिवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के आवास पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकतार्ओं का कहना है कि देश भर में रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से जनता परेशान हैं। शनिवार को एक बार फिर गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

गैस के दाम बढ़ने से नाराज भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि देश की जनता का महंगाई से हाल बेहाल है, और मोदी सरकार हो रही है दिन प्रतिदिन मालामाल। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आज फिर 50 की बढ़ोतरी हुई है, इसके साथ ही दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 999.50 हो गया है।

सब्सिडी खत्म करके गरीब व मध्यम वर्ग पर किया है कुठाराघात

जनता सरकार से पूछ रही है कि क्या यही हैं वो अच्छे दिन जिसका सपना दिखाया गया था। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि मोदी सरकार ने गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब व मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है। 2012-13 में कांग्रेस सरकार में स्च्ळ सब्सिडी 39,558 करोड़ थी, 2013-14 में कांग्रेस सरकार ने 46,458 करोड़ गैस सब्सिडी दी, जिसे मोदी सरकार ने 2015-16 में 18 करोड़ और 2016-17 से जीरो कर दिया।

ये भी पढ़े तजिंदर पाल बग्गा मामले में पंजाब पुलिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular