होम / कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय पर बुलडोजर अभियान के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय पर बुलडोजर अभियान के खिलाफ किया प्रदर्शन

• LAST UPDATED : May 15, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली Pradesh Congress Protest : प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को भाजपा मुख्यालय पर एमसीडी के बुलडोजर अभियान के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि, पार्टी कार्यकतार्ओं ने जैसे ही भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया, दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड लगा कर उन्हें बीच में ही रोक दिया गया।

अतिक्रमण तो बहाना है, गरीबों पर बुलडोजर चलाना है

प्रदर्शनकारियों के हाथों में भाजपा की बुलडोजर राजनीति के खिलाफ अतिक्रमण तो बहाना है, गरीबों पर बुलडोजर चलाना है, बुलडोजर ने करी तबाही, जनता कर रही त्राही-त्राही एवं बुलडोजर का मचा बवाल, चुप क्यों मोदी केजरीवाल इत्यादि नारे लिखे प्ले कार्ड भी थे।

कांग्रेस पार्टी गरीबों के हक की लड़ेगी लड़ाई

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा रेहड़ी-पटरी पर बैठे गरीबों को बिना वैकल्पिक रोजगार दिए बिना ही अवैध निर्माण के नाम पर बुलडोजर अभियान के तहत उजाड़ रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेगी और उन पर किए जा रहे किसी भी तरह के अत्याचार को सहन नहीं करेगी। पूर्व सांसद रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि जब अरविंद अपने को दिल्ली का बेटा बताते हैं तो वह उस समय कहां गायब हो जाते हैं, जब दिल्ली के गरीब मजूदरों के घरों व रोजगार पर भाजपा का बुलडोजर चलता हैं।

कांग्रेस अपना विरोध प्रदर्शन रखेगी जारी

वरिष्ठ प्रवक्ता डा नरेश कुमार ने बताया कि भाजपा की बुलडोजर राजनीति के खिलाफ कांग्रेस अपना विरोध आगे भी जारी रखेगी और गरीबों के हितों के लिए विघटनकारी पार्टियों को उनके षड़यंत्रों में कभी कामयाब नहीं होने देगी। इस प्रदर्शन में दिल्ली सोशल मीडिया के चेयरमैन राहुल शर्मा एवं जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार सहित अनेक पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब तक गरीबों का हित पूरा नहीं हो जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

ये भी पढ़े : दिल्ली अवैध अतिक्रमण के लिए MCD पहुंचा मदनपुर खादर, जमकर हुआ हंगामा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox