Categories: Delhi

दिल्ली में बारिश के बाद हुआ ठंडक भरा मौसम, 9 साले बाद जून हुआ इतना ठंडा

इंडिया न्यूज़, Delhi Weather News : राजधानी के भीतर करीब 9 सालों के बाद जून में इतने ठंडे मौसम का मिजाज निवासियों को नसीब हुआ है और वह भी वीकेंड पर। लगातार हुई बारिश के चलते तापमान में आई कमी से रविवार को लोगों ने ठंडे मौसम का जमकर लुफ्त उठाया। गर्मी की मार के काफी समय बाद वीकेंड पर लोगों ने घरों के बाहर मौसम खुब मजा लिया।

रविवार के दिन अधिकतम पारा महज 30.7 डिग्री सेलसियस

राजधानी के भीतर घने बादलों के छाने से धूप रविवार को भी गायब रही। इसकी वजह से रविवार के दिन अधिकतम पारा महज 30.7 डिग्री सेलसियस तक आ गया जो कि सामान्य से 8 डिग्री नीचे है। वहीं, राजधानी के भीतर न्यूनतम पारा भी सामान्य से 3 डिग्री कम 24.5 डिग्री के आसपास बताया जा रहा है। इससे पूर्व 18 जून 2013 को यह 30 डिग्री दर्ज हुआ था। गुरुग्राम का उच्चतम पारा 28.8 और जाफरपुर का 29.5 डिग्री सेलसियस तक रहा। जून में उच्चतम पारा 30 डिग्री से नीचे रहना राजधानी में असामान्य माना जा रहा है।

हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार

मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, सोमवार को बादल छाए रहने वाले है। सभांवना है कि हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर की तेजी से हवाएं चल सकती हैं। जिसकी वजह से राजधानी का उच्चतम पारा 32 और न्यूनतम पारा 24 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जून तक यह बढ़कर 38 डिग्री पहुंच सकता है। जिसके बाद दिल्ली निवासियों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े : अग्निपथ योजना के विरोध के चलते दिल्ली कूच करेंगे चार लाख ट्रैक्टर! आज भारत बंद का ऐलान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Anup Kumar

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago