Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiCorona Virus: दिल्ली मेट्रो ने तोड़ा रिकॉर्ड , एक दिन में इतने...

India News(इंडिया न्यूज़)Corona Virus: कोरोना वायरस (Corona Virus) कोरोना वायरस दुनियाभर में एक खतरनाक महामारी का रूप ले चुका है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ ये वायरस अब तक दुनिया के 199 देशों में फैल चुका है। भारत भी इसकी चपेट में आ चुका है और देश में लगातार केस बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया था। जरूरी और आपात सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद कर दिया गया था। बता दे कि दिल्ली मेट्रो में पिछले छह माहीने से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इससे मेट्रो यात्रियों के सफर (पैसेंजर जर्नी) के मामले में हर महीने नए केस सामने आ रही है। इस वजह से कोरोना से पहले के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। कोरोना से पहले के मुकाबले दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या 12.54 प्रतिशत बढ़ गई है। पिछले महीने अगस्त में मेट्रो में रोज ज्यादा यात्रियों ने सफर किया।

कोरोना से पहले मेट्रो में रोज करीब 46.22 लाख से 53.46  लाख यात्रियों ने यात्रा किया। साल 2019 में मार्च से अगस्त के बीच सिर्फ दो महीने जुलाई और अगस्त में यात्रियों द्वारा किए गए सफर की संख्या 50 लाख से ज्यादा थी। साल 2020-21 में करीब तीन हजार 20 करोड़ और 2021-22 में साल 2019-20 की तुलना में 1921 करोड़ का नुकसान हुआ।

मेट्रो में कोरोना से पहले और कोरोना के बाद के आंकड़़े

  • माह- वर्ष 2019- वर्ष 2020- वर्ष 2021- वर्ष 2022- वर्ष 2023 बढ़ाेतरी
  • मार्च- 46,22,441- 43,93,489- 26,81,668- 36,94,441- 50,83,204- 109.97
  • अप्रैल- 47,20,489- 0 – 14,07,158- 40,11,441- 50,50,037- 106.98
  • मई- 47,08,691- 0 – 1,86,992- 39,48,520- 52,41,817- 111.32
  • जून- 47,70,387- 0 – 12,01,917- 41,90,262- 54,54,304- 114.34
  • जुलाई- 51,80,510- 0 – 19,20,037- 43,90,500- 56,00,735- 108.11
  • अगस्त- 52,46,607- 0 – 23,37,574- 44,89,723- 59,04,397- 112.54

एक दिन में मेट्रो में यात्रियों के सफर का रिकॉर्ड

कोरोना से पहले

10फरवरी 2020- 66 लाख 18 हजार 717

कोरोना के बाद

  • 28 अगस्त 2023- 68 लाख 16 हजार 252
  • 29 अगस्त- 69 लाख 94 हजार
  • 4 सितंबर- 71 लाख तीन हजार 511

इसे भी पढ़े:Delhi Taj Hotel: G20 समिट के दौरान होटल ताज पैलेस में मिला था सीक्रेट चाइनीज बैग, जानें क्या था पुरा मामला

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular