होम / Corporation Election 2022 : दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, चुनाव कमेटियों का गठन शुरू

Corporation Election 2022 : दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, चुनाव कमेटियों का गठन शुरू

• LAST UPDATED : March 8, 2022

Corporation Election 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Corporation Election 2022 : दिल्ली भाजपा ने अप्रैल में होने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए चुनाव संबंधी कमेटियों का गठन शुरू कर दिया है। इसके लिए कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

बाहरी लोगों की स्क्रीनिंग के लिए गठित की गई कमेटी Corporation Election 2022

Corporation Election 2022

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि अब तक पार्टी ने चुनाव प्रचार, चुनाव प्रचार के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों की पहचान करने और नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के इच्छुक विपक्षी दलों के बाहरी लोगों की स्क्रीनिंग के लिए कमेटियों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि कमेटियों का गठन किया जा रहा है क्योंकि तीनों नगर निगमों के चुनावों की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। हालांकि, इन कमेटियों और उनके सदस्यों की औपचारिक घोषणा की जानी बाकी है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता होंगे प्रचार कमेटी के प्रमुख Corporation Election 2022

Corporation Election 2022

 

पार्टी विधायक और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता प्रचार कमेटी के प्रमुख होंगे। पार्टी के नेताओं ने कहा कि दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक गोयल और विष्णु मित्तल कमेटी के सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल स्क्रीनिंग कमेटी का नेतृत्व कर रहे हैं और दिल्ली भाजपा की वरिष्ठ नेता आरती मेहरा इसकी सदस्य होंगी। दिल्ली भाजपा के एक बयान में कहा गया है कि गोयल सोमवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसमें पार्टी के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष कृष्ण आर्य और एक अन्य नेता और उर्दू अकादमी के सदस्य नौशाद सहित श्आपश् के कुछ नेता शामिल थे। (Corporation Election 2022)

मुद्दों की पहचान करने वाली कमेटी की अध्यक्षता करेंगे राजीव बब्बर

नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों की पहचान करने वाली कमेटी की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि हरीश खुराना, दिल्ली भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख और पार्टी प्रवक्ता नीतू डबास इसके सदस्य होंगे। उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में प्रत्येक में 104 वार्ड हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। आधे वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं। (Corporation Election 2022)

गत चुनाव में भाजपा ने 181 वार्डों में जीती थी चुनाव

Corporation Election 2022

2017 में दिल्ली में पिछले एमसीडी चुनावों में भाजपा ने 272 वार्डों में से 181 जीतकर तीनों निगमों में सत्ता में वापसी करते हुए एक प्रभावशाली जीत दर्ज की थी। उसकी निकटतम प्रतिद्वंदी श्आपश् को केवल 49 वार्डों में जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस को 31 वार्डों में जीत मिली थी। इस बार, दिल्ली में सत्तारूढ़ आप भाजपा को पछाड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जो 2007 से नगर निगमों में सत्ता में है। (Corporation Election 2022)

आप नेता पिछले कई महीनों से नियमित रूप से भाजपा पर हमला कर रहे हैं और उसके द्वारा शासित नगर निकायों में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने जवाबी कार्रवाई करते हुए श्आपश् पर शासन और केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति समेत कई मुद्दों पर निशाना साधा है। (Corporation Election 2022)

Also Read : Strong Security For Women : डीसीडब्ल्यू ने महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना की मजबूत : केजरीवालhttps://indianewsdelhi.com/delhi/strong-security-for-women/

Also Read : Amit Shah Visits Tripura : त्रिपुरा दौरे के दौरान 39 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर वामपंथियों पर बरसे अमित शाहhttps://indianewsdelhi.com/national/amit-shah-visits-tripura/

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox