Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiभाजपा नेताओं ने आप पर कसा तंज, कहा- संविधान से चलेगा देश

-बग्गा की हिरासत और उसके बाद नाटकीय तरीके से हुई रिहाई के मामले सियासी रंग में ढलते ही जा रहे हैं। तीन राज्यों की पुलिस के आमने सामने होते ही अब कई राज्य के नेता भी बग्गा के सपोर्ट में उतर आए हैं।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा की हिरासत और उसके बाद नाटकीय तरीके से हुई रिहाई के मामले सियासी रंग में ढलते ही जा रहे हैं। तीन राज्यों की पुलिस के आमने सामने होते ही अब कई राज्य के नेता भी बग्गा के सपोर्ट में उतर आए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस मामले में भाजपा पर उन्हें बचाने का आरोप लगा रही है। आइए जानते हैं किस नेता ने क्या कहा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल सिखों से मांगे माफी : भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि बग्गा को पग भी बांधने नहीं दी। यह मौलिक अधिकार का हनन है। उनके पिता की पिटाई भी की गई। उनके पिता की सुनवाई नहीं हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिखों से माफी मांगे। देश केजरीवाल के संविधान से नहीं चलेगा, बल्कि भीम राव के संविधान से चलेगा। आप पार्टी गुंडों की पार्टी है। सिख सब कुछ कबूल कर सकता है, लेकिन पगड़ी का अपमान नहीं सह सकते। आज यह सांकेतिक प्रदर्शन है।

केजरीवाल ने सिखों से साथ किया है पाप : मनजिंदर सिंह

वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने सिखों से साथ पाप किया है। ड्रग तस्कर को क्यों बचाया जा रहा है? हमारे नौजवान बच्चों को क्यों परेशान किया जा रहा है। बग्गा को मारने के लिए ले जाया जा रहा था। कानून अपना काम कर रही है तभी बग्गा घर पर है। जिस राज्य का मुख्यमंत्री सिख है उस राज्य की पुलिस सिखों के साथ बुरा कर रही है। यहां बात भाजपा पार्टी की नहीं है, सिख की बात है। किसी भी सिख पर ऐसे हाथ नहीं डाला जा सकता। इधर, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब पुलिस को हथियार बनाकर बग्गा के घर भेजा था। केजरीवाल तानाशाह हैं। बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई, लेकिन उनके इस प्रकरण और षड्यंत्र पर भाजपा ने पानी फेर दिया।

भाजपा ने जीती है न्याय की लड़ाई

भाजपा ने न्याय की लड़ाई जीती है और अन्याय का अंत हुआ है। बग्गा ने यही सवाल तो किया था कि कश्मीरी पंडितों को कब न्याय दोगे, किसानों को न्याय कब दोगे। लेकिन, भाजपा ईंट का जवाब पत्थर से देखी। सबसे पहले ताहिर हुसैन, अंसार पर कार्रवाई करे। बग्गा के साथ पूरा देश खड़ा है। सिखों के साथ हो रही कार्रवाई को नहीं बर्दाश्त करेंगे।

ये भी पढ़े तजिंदर पाल बग्गा मामले में पंजाब पुलिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular