होम / दंपति ने फांसी लगाकर दी जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान?

दंपति ने फांसी लगाकर दी जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान?

• LAST UPDATED : May 1, 2022

इंडिया न्यूज, दिल्ली : Couple commits suicide after husband has cancer दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर-22 में दंपति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से सोनभद्र जिला निवासी अरुण सिंह ने (31) पत्नी शशि कला (29) के साथ सेक्टर-22 में किराए पर रहते थे। अरुण सेक्टर-62 की एक कंपनी में टेक्नीशियन थे।

काफी समय से गले में थी खराश

अरुण काफी समय से गले में खराश की समस्या से परेशान थे। कुछ दिन पहले डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने तमाम जांच कराईं, जिसमें कैंसर की अंतिम स्टेज का पता चला। इसके बाद से ही दंपति तनाव में थे। दोनों ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

तीन साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें दोनों ने मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। अरुण पिछले कई साल से नोएडा के सेक्टर 22 में रहते थे।

कमरे में लटके थे पति-पत्नी के शव

Couple commits suicide after husband has cancer

मृतक दंपती का फाइल फोटो।

यहां अंदर से कमरे के दरवाजा बंद था। दरवाजा किसी तरह से पुलिस ने खोला तो कमरे में पति-पत्नी के शव लटके थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने लिखा कि पति को लास्ट स्टेज का कैंसर है। इसकी वजह से ही दोनों जान दे रहे हैं।

ये भी पढ़े : अब भी सुलग रही भलस्वा लैंडफिल साइट, धुएं से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox