Delhi

Cricketers in Politics: शमी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस, जानिए ऐसे क्रिकेटर जो राजनीति में आए फिर क्या हुआ

India News(इंडिया न्यूज़), Cricketers in Politics: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। शमी को यह प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मिला है। भाजपा नेतृत्व ने पहले ही इस प्रस्ताव के साथ मोहम्मद शमी से संपर्क कर लिया है। अगर सही रहा तो शमी बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले भी कई भारतीय क्रिकेटर चुनाव लड़ चुके हैं। । आइए जानते हैं ऐसे ही 10 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जो राजनीतिक पारी में शामिल हैं।

10 भारतीय क्रिकेटर जो कर चुके है पॉलिटिक्स में एंट्री

कीर्ति आजाद

भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव की कप्तानी में वर्ष 1983 का विश्व कप जीता था। कीर्ति आज़ाद भी उस विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। कीर्ति ने बाद में अपने पिता भागवत झा आज़ाद (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) के साथ कदम मिलाकर राजनीति में प्रवेश किया। कीर्ति भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर तीन बार न्यूनतम रह रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2004 में बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अमृतसर से सीट हासिल की। 2016 में उन्होंने बीजेपी से से रिजाइन दे दिया था। फिर उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का क्रिकेट करियर मैच फिक्सिंग के असर से प्रभावित हुआ। अजहरुद्दीन ने साल 2009 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की और मुरादाबाद से लोकसभा के लिए चुने गए। पिछले साल तेलंगाना क्षेत्र में हुए चुनाव में जुबली हिल्स क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी।

मोहम्मद कैफ

कैफ ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उत्तर प्रदेश के फूलपुर से 2014 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में वह भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य से हार गये थे।

एस. श्रीसंत

श्रीसंत ने बीजेपी के टिकट पर 2016 में केरल विधानसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने राजनीति में भी सफलता हासिल की। गौतम गंभीर ने 22 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हुए थे। 2019 के आम चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से जीत दर्ज की। गौतम गंभीर ने अरविंदर सिंह लवली को करीब तीन लाख 91 हजार के रिकॉर्ड से हराया था।

विनोद कांबली

कांबली लोकभारती पार्टी की ओर से 2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरे थे। कांबली को मुंबई की विखरोली सीट से हार मिली थी।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी अभी पश्चिम बंगाल सरकार में खेल मंत्री हैं। वह 2021 विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने शिबपुर सीट से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

हरभजन सिंह

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए। वो फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।

 

चेतन शर्मा

चेतन शर्मा ने साल 2009 के आम चुनाव (2009) में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। बाद में वे चेतन भाजपा में शामिल हो गए।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago