Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeCrime: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को लगाया हज़ारों...

Crime: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को लगाया हज़ारों का चुना, शातिर कपल गिरफ्तार

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Crime: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से लोगों को धोखा देने के आरोप में पुलिस ने गाजियाबाद से एक विवाहित जोड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने छह महीनों से अपनी पहचान बदलते हुए गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी, और उनकी लोकेशन भी बदलती रही।

हालांकि, जब पुलिस को उनके बारे में सूचना मिली, तो उनके पीछा करते हुए उन्हें गाजियाबाद के एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों गाजियाबाद के रहने वाले 35 साल के विकास त्यागी है। उसकी पत्नी का नाम अमिता त्यागी है।

Crime: पुलिस ने फ्लैट पर मारी रैड

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) ने बताया कि लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में 10 मई को एक धोखाधड़ी के मामले में शामिल एक घोषित अपराधी जोड़े के खिलाफ सूचना प्राप्त हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पता चला कि ठग दंपति गाजियाबाद के गोविंद पुरम में किराए के एक फ्लैट में रह रहे थे।

पुलिस ने उनके घर सीधा रैड मारी। उन्हें फ्लैट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सरकारी नौकरी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद उनसे मोटी रकम वसूल करके धोखाधड़ी करते थे।हम आपको बता दें कि पुलिस दोनों अपराधियों के खिलाफ मामले पर छानबीन कर रही है।

6 महीने से पहचान बदलकर रहते थे

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले छह महीने से अपनी पहचान बदल कर रहे थे और उनकी लोकेशन भी बदल रही थी। उनके गाजियाबाद में होने की जानकारी के बाद पुलिस ने उनके फ्लैट में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular