Wednesday, July 3, 2024
HomeCrimeCrime News: बदले की आग मे जल रहें पड़ोसी ने युवक का...

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro News, दिल्ली: आज के समय में लोग बदले की आग में इस कदर पागल हो गए हैं कि वह किसी की जान लेने से भी नहीं कतरा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली के जाफरपुर कलां के रावता गांव से सामने आया है। जहां बदला लेने के लिए युवक में शुक्रवार दोपहर अपने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। आपको बता दे युवक ने पीड़ित का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद फिर उसको पास कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को अपने गिरफ्त में ले लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दिया।

बाल काटने की दुकान चलाता पीड़ित 

आपको बता दे पीड़ित की पहचान समुंदर (43) साल के रूप में हुई है। वह बाल काटने की दुकान चलाता है। शुक्रवार दोपहर तकरीब 2.30 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि आस पास के लोगों ने घायल समुंदर को पास के राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि पीड़ित की हालत नाजुक है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

बता दे इसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पड़ोस से पूछताछ में पता चला कि समुंदर पर उसके पड़ोस में रहने वाले अमन ने हमला किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद, पढ़ें ये जरूरी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular