Friday, July 5, 2024
HomeCrimeCrime News: ग्रेजुएट पत्नी ने पति को कहा 'अनपढ़', फिर हुई पुलिस...

Crime News:

Crime News: ग्रेटर नोएडा में पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पति और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दे दोनों को नॉलेज पार्क पुलिस ने परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल बचपन में हुई इस शादी के बाद अभी तक गौना नहीं हुआ था। पति ने अपने खर्चे पर पत्नी को ग्रेजुएशन करवाया। ग्रेजुएशन के बाद पत्नी ने पति को अनपढ़ बताते हुए उसके घर जाने से मना कर दिया, तो इससे आहत पति ने हत्या की साजिश रची।

एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया

आपको बता दे पुलिस ने कृष्ण पुत्र जगबीर को अपनी पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने और उसके साथी अजीत सिंह को इस साजिश के लिए पिस्टल मुहैया करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से दो अवैध पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद किए। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि आरोपी कृष्णा ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा पलवल का रहने वाला है। उसकी शादी 2009 ग्रेटर नोएडा की तुगलपुर गांव में रहने वाली युवती से हो गई थी।

पढ़ाई के बाद नहीं की बात 

बता दे नालेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा की शादी वर्ष 2009 में हो गई थी। पत्नी ने जब ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली तो उसने पति से बात करना बंद कर दिया। घरवालों की सहमति के बाद गौना होना था। आरोप है कि महिला ने गौना के लिए मना कर दिया और ससुराल जाने के लिए राजी नहीं हुई। घरवालों ने उससे विस्तार से बातचीत की तो महिला ने कहा कि वह अनपढ़ पति के साथ नहीं रह सकती।

 

ये भी पढ़े: ऐसे हैक होती है आपकी डिवाइस, अपनाएं ये बचाव के तरीके

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular