Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeCrime News: बेटी पैदा होने पर पति बना हैवान, पत्नी के साथ...

India News (इंडिया न्यूज़), Crime News, दिल्ली: आज के समय में बेटी-बेटा में किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं रह गया है पर फिर भी कई लोग बेटें को बेटी से आगे समझते हैं। अगर किसी के घर बेटी का जन्म हो जाए तो लोग निराश होते हैं और वहीं अगर बेटे का जन्म हो जाए तो लोग उत्सव मनाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से सामने आया है। जहां एक महिला को दोबारा बेटी होने से उसके पति ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि उस शख्स का पेट पिटाई से सिर्फ नहीं भरा तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपी पेशे से है मजदूर

आपको बता दें पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति साजिद के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत दर्ज की है। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पीड़ित महिला अनीसा अपने परिवार के साथ दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रहती है। उसके परिवार में पति साजिद और उसकी दो बेटियां हैं। वह बता दे आरोपी पेशे से एक मजदूर है।

बता दे कि पीड़िता का आरोप है उनके पति को बेटा चाहिए था पर कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। इसी लिए उसका पति उससे नाराज हो गया था। सोमवार को पीड़िता अपने घर पर मौजूद थी, तभी साजिद शराब पीकर आया और दूसरी बेटी को लेकर पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। उसने पत्नी की पिटाई कर दी और घर से भाग गया।

 

ये भी पढ़े: नोएडा समेत कई शहरों में बदलें फ्यूल के रेट्स, कच्चे तेल में आई गिरावट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular