Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiCrime News: विश्वासघाती महिला किरायेदार की करतूत, मकान मालिक के लड़के को...

Crime News:

Crime News: फरीदाबाद में पुलिस के हाथों 10 साल बाद एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल मकान मालिक के बेटे का अपहरण करने की आरोपी महिला को पुलिस ने 10 साल बाद गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि आरोपी महिला को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुई थी।

शशि के रूप में हुई गिरफ्तार महिला की पहचान

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बड़ा शेरगढ़ निवासी शशि के रूप में गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान हुई है। आरोपी साल 2006 में गांव से भागकर फरीदाबाद आ गई और ओल्ड फरीदाबाद में विजय नाम के युवक के साथ किराए पर रह रही थी। आपको बता दे कि महिला ने अपने मकान मालिक के लड़के को अपने साथियों के साथ मिलकर किडनैप कर लिया था। केस के बाद आरोपी महिला, विजय व अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

2009 में सुनाई थी उम्रकैद की सजा 
अदालत ने सभी आरोपियों को साल 2009 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साल 2013 में महिला हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गई थी। आरोपियों ने अपनी सजा के खिलाफ न्यायालय में अपील की थी। अदालत ने अपील को खारिज करते हुए सजा बरकरार रखी। महिला इसके बाद अदालत में पेश नहीं हुई। क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने महिला को उत्तर प्रदेश के बड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular