Monday, July 8, 2024
HomeCrimeCrime News: घरेलू विवाद में पत्नी की ली जान, निर्वस्त्र कर फेंका...

Crime News: गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार की शाम को सूटकेस में जिस महिला का शव मिला, उसकी पहचान करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका प्रियंका (20) यूपी के सुल्तानपुर इलाके की रहने वाली है। महिला ने बीते साल 2 फरवरी को राहुल नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले घरेलू विवाद में राहुल ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबा कर उसकी जान ले ली।

सूटकेस में मिला था महिला का शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कई जगह जलने के निशान भी पाए गए थे। इसके अलावा उसके गुप्तांग पर भी चोट लगी हुई थी। बता दें कि पिछले सोमवार को इफ्को चौक के पास सूटकेस में महिला का शव मिला था। इस बात की जानकारी पुलिस को एक ऑटो रिक्शा चालक ने दी थी। डीएलएफ फेज-4 थाना पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में पुलिस ने कई जगहों से जानकारी एकत्र करके अगले दिन ही महिला की पहचान कर ली थी।

पति पर पहले ही हो गया था शक

मृतका अपने पति के साथ सिरहौल गांव में किराए पर रहती थी। इसे देखते हुए पुलिस को सबसे पहले महिला के पति पर शक हुआ। क्योंकि उसकी ओर से पुलिस को किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

आरोपी ने किया गुनाह कबूल

आरोपी राहुल को पुलिस द्वारा अगले ही दिन मंगलवार को सिरहौल गांव से हिरासत में ले लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने गुनाह को मान लिया। आरोपी बताया कि घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या की।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई, 5 के खिलाफ FIR दर्ज, एक गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular