होम / रांची में हत्या कर दिल्ली छुपने पहुंचे आपराधियों को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची में हत्या कर दिल्ली छुपने पहुंचे आपराधियों को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : June 5, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Delhi crime news) : रांची में वर्चस्व को लेकर गैंगवार में 30 मई को भारत भूषण नाम के बदमाश की दिनदहाड़े एक माल के सामने गोली मारकर हत्या करने वाले चार कुख्यात बदमाशों को झारखंड पुलिस व स्पेशल सेल की टीम ने गाजीपुर से दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों को झारखंड पुलिस रंगदारी, हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी, आपराधिक साजिश रचने आदि मामलों में पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम राहुल कुजूर, डबलू कुजूर, काविश अदमान और मुनव्वर अफाक है।

चारों अलग-अलग जगहों के है निवासी

ये चारों झारखंड में अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। एसीपी अतर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार व करमबीर सिंह की टीम ने रांची एसआईटी के साथ मिलकर इन आपराधियों को शनिवार तड़के गाजीपुर से पकड़ा। फरवरी में भारत भूषण ने राहुल पर जानलेवा हमला किया था। हमले में राहुल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। उसी का बदला लेने के लिए चारों ने भारत भूषण की हत्या कर दी।

पहले मृतक इनके साथ ही करता था काम

पुलिस ने बताया कि पहले भारत भूषण भी इनके साथ काम करता था। वित्तीय लेनदेन को लेकर विवाद होने पर वह अलग हो गया था। रांची में हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए ये चारों कोलकाता भाग गए थे। वहां से तीन जून को चारों दिल्ली आ गए थे। यहां आते ही रांची एसआइटी की सूचना लग गई और चारों को दबोच लिया।
पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read : रेवाड़ी में ऐतिहासिक होगा भारतेन्दु अलंकरण समारोह : हरिओम मित्तल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox