Categories: Delhi

Cylinder Burst Fire : दिल्ली में दो जगहों पर सिलेंडर फटने से लगी आग, 6 दमकलकर्मी समेत 14 लोग घायल

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Cylinder Burst Fire : मध्य और उत्तरी दिल्ली के आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र और आजाद मार्केट में शनिवार तड़के सिलेंडर फटने से आग लग गई। दोनों दो घटनाओं में छह अग्निशामक और एक पुलिसकर्मी सहित लगभग 14 लोग घायल हो गए। दिल्ली के आजाद मार्केट में तीन इमारतों में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई।

अगलगी में ढह गई एक इमारत Cylinder Burst Fire

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस हादसे में जिससे पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण एक इमारत ढह गई है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 20 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया और सुबह साढ़े सात बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया।

बिजली के कलपुर्जे बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

 

वहीं, आनंद पर्वत इलाके में बिजली के कलपुर्जे बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास में नौ लोग झुलस गए। इनमें छह दमकल कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदेह है कि कारखाने में एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण सुबह सवा पांच बजे आग लग गई। (Cylinder Burst Fire)

दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब 7.05 बजे पर आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग बुझाने की कोशिश में दमकल विभाग के छह कर्मी, एक पुलिसकर्मी, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) का एक अधिकारी और एक स्थानीय व्यक्ति झुलस गया।

घायल दमकलकर्मियों को निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि सलिंडरों में विस्फोटों के कारण हमारे छह अग्निशामक और एक पुलिसकर्मी और दो अन्य घायल हो गए। हमने घायल दमकलकर्मियों को करोल बाग के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आग अब नियंत्रण में है।

छह घायल दमकलकर्मियों की पहचान अजमेर, समंदर, अंकित, विकास, रिंकू यादव और राकेश के रूप में हुई है। अन्य तीन घायलों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। आजाद मार्केट में लगी आग के बारे में पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि सुबह 4.40 बजे आग लगने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और देखा कि कुछ दुकानें जल रही थीं और तुरंत दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। (Cylinder Burst Fire)

Also Read : Fire In DTC Moving Bus : दिल्ली में डीटीसी की चलती बस में लगी आग, दो दुकान भी हुए प्रभावित

Also Read : India’s First World Peace Center : हरियाणा सरकार ने अहिंसा विश्व भारती संस्था को भूखंड आबंटित कियाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/indias-first-world-peace-center/

Also Read : The Fire Broke Out in The Bag Kept in The Coach of The Train ट्रेन के कोच में रखे बैग में आग लगने से मची अफरा तफरीhttps://indianewsdelhi.com/delhi/the-fire-broke-out-in-the-bag-kept-in-the-coach-of-the-train/

READ MORE :Traffic Disrupted Due to Road Collapse Near Bus Stand बस अड्डे के पास सड़क धंसने से ट्रैफिक हुई बाधित

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago