Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiदिल्ली में आया चलता फिरता खतरा, चिलचिलाती गर्मी के चलते सांप देवता...

दिल्ली राजधानी में बीते दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग इस भीषण गर्मी से परेशान हैं। गर्मी से बाहर हो चुके दिल्ली के लोगों के आस-पास अब एक और खतरा भी दिखाई दिया है, वह है नाग देवता।

इंडिया न्यूज़ , नई दिल्ली

दिल्ली राजधानी में बीते दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग इस भीषण गर्मी से परेशान हैं। गर्मी से बाहर हो चुके दिल्ली के लोगों के आस-पास अब एक और खतरा भी दिखाई दिया है, वह है नाग देवता। दरअसल, इस भीषण गर्मी में ठंडक की तलाश में सांप अपने बिलों से बाहर निकलने लगे हैं। भीषण गर्मी के प्रकोप से सांप घरों के आस पास घूमते नजर आने लगे हैं। दिल्ली रेस्क्यू टीम सांपों को सुरक्षित जगहों पर ले जाकर छोड़ने का काम कर रही है।

गर्मी कर रही सांपो को भी परेशान

आईएमडी के मुताबिक, बीता अप्रैल 122 सालों में अब तक का सबसे गर्म महीना रहा है। ऐसे में इंसानों को गर्मी ने परेशान नहीं किया बल्कि जानवरों को भी बढ़ता तापमान सताता रहता है।

Danger came in Delhi

विशेषज्ञों कहते है कि अमूमन सांप ठंडी स्थलों को तलाशते हैं। यही कारण हो सकता है कि जंगल में बढ़ते तापमान के चलते वे शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं। खास तौर पर जिन भी घरों के आस पास पेड़ – पौधे ज्यादा हैं या फिर पानी के कारण नमी है, वहां सांप घूमते नजर आ रहें है।

आस पास की जगहों पर सांपों की निकलने की घटनाएं

आपको बता दें कि पछले ही दिनों दिल्ली एनसीआर में कोबरा और करैत जैसे जहरीले सांपों के साथ अन्य साधारण सांप भी देखे गए हैं। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की वॉर्डन के फ्लैट में करैत सांप पाया गया था। उन लोगों ने तुरंत वाइल्ड लाइफ से जुड़े लोगों से सम्पर्क किया। जिसके बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित जगह छोड़ दिया।

दिल्ली में आया चलता फिरता खतरा

 

इसके अलावा पूरी राजधानी के आस पास की जगहों पर सांपों की निकलने की घटनाएं पिछले कुछ समय में बहुत ज्यादा सामने आई हैं। वाइल्ड लाइफ से जुड़ी संस्थाओं के अनुसार सांप दिख जाने पर घबराएं नहीं और तुरंत संरक्षण संस्थाओं को कॉल करें। सांप ऐसे किसी पर भी अटैक नहीं करता है इसलिए जिस जगह वह दिखे, वहां के गेट बंद कर दें और रेस्क्यू टीम के आने तक नाली या दरवाजे की जगह को कपड़े से बंद कर दें।

ये भी पढ़े : दिल्ली निवासियों को मिली राहत, बीते 24 घंटो के दौरान कोरोना मामलों में आई कमी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular