होम / बहु ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, शादी के बाद दिल्ली से इंदौर तक जबरन कराई वेश्यावृत्ति

बहु ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, शादी के बाद दिल्ली से इंदौर तक जबरन कराई वेश्यावृत्ति

• LAST UPDATED : June 21, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi news । शादी के बाद एक महिला को कथित तौर पर उसके ससुराल वालों ने वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। आरोप है कि चार महीने तक उसे इंदौर से दिल्ली तक वेश्यावृत्ति कराई गई। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

पीड़िता मंडावली थाने पहुंच की शिकायत

आरोपियों के चंगुल से छूटकर मंडावली थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के माता-पिता मंडावली इलाके में रहते हैं। पिछले साल 11 दिसंबर को उसकी शादी इंदौर में रहने वाले एक युवक से हुई थी।

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके ससुराल वाले वेश्यावृत्ति का धंधा चलाते हैं। उन्होंने पीड़िता को रिश्तेदारों को खुश करने और धंधे में शामिल होने का दबावा बनाया। इसके बाद अलग-अलग समय में उसके ससुर, देवर, मौसा, मौसा के जानकारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मना करने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देते थे।

Also Read : दिल्ली में फैक्ट्री के अंदर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox