Categories: Delhi

Daylight firing in Delhi’s Ghaziabad : गाजियबाद में दिन दिहाड़े युवक को मारी गोली कॉलोनी, पुलिस प्रशासन का नहीं रहा खौफ

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Daylight firing in Delhi’s Ghaziabad : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह अज्ञात युवको ने एक शख्स को गोली मार दी है। यह उस समय की घटना है जब युवक घर से जिम जा रहे थे तब इस वारदात को अंजाम दिया गया। दो वाइक सवार हमलावरों ने युवक के सीने में गोली मार दी। जैसे ही गोली लगी युवक वहीं बैठ गया।

प्रशासन पस्त बदमाश मस्त (Daylight firing in Delhi’s Ghaziabad)

गाजियाबाद में पुलिस अपराध रोकने की पुरी कोशिश कर रही है लेकिन दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। घटना से साफ पता लग रहा है कि बदमाशों में पुलिस-प्रशासन का कोई डर नहीं है। लोनी में हुई वारदात यही दिखाती है।

दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती युवक

मामला कुछ इस प्रकार से है की शनिवार सुबह-सुबह बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने जिम जा रहे युवक को सीने में गोली मार दी। यह खबर जैसे ही लोगों को पता लगी पुरे इलाके में सनाटा छा गया। घायल युवक को पुलिस ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया है। अज्ञात युवक गोली मारने की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

गाजियाबाद के संगम विहार कॉलोनी की घटना

जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम सोनू बताया जा रहा है। संगम विहार कॉलोनी में सोनू वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह वह घर से कॉलोनी के पास वाली जिम में जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश सोनू के पास आकर रुके और पिस्तौल निकाल कर उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस गली में लगे सीसीटीवी के फुटेज को देख कर युवको की तलाश में जुट गई है। लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि सोनू को गोली क्यों और किसने मारी। परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Ice Cream Seller Death Case थप्पड़ के बदले मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफतार

Also Read : Hanuman Jayanti In Delhi : दिल्ली में हनुमान जयंती को लेकर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल, मंदिर को लाइटों से सजाया

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Koushik Kumar

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago