Delhi

DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली दुष्कर्म मामले में निलंबित अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग रखी

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली में अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म करने के आरोपित दिल्ली सरकार के अधिकारी की पत्नी को पुलिस ने बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके बाद मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी प्रमोदय खाखा को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने अधिकारी को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में दिल्ली सरकार के आदेश के बाद उसका निलंबन भी हो चूका है। हालाँकि, महिला आयोग अध्य्क्ष स्वाति मालीवाल ने अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है।

स्वाति मालीवाल ने कही यह बात

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हमारी इनक्वायरी में पाया गया कि बलात्कार आरोपी WCD ऑफिसर के ख़िलाफ़ पहले से तीन मामले हाई कोर्ट में चल रहे है। इस घटना और भविष्य में ऐसी घटनाएँ ना हों उसके लिए दिल्ली के मुख्य सचिव को सुझाव भेजे हैं।

1. आरोपी अफ़सर को Terminate किया जाए, महज़ suspension काफ़ी नहीं

2. सभी ऐसे अफ़सर जिनपे महिलाओं और बच्चों के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज है, उनका डेटाबेस बने और सरकार उसे मॉनिटर करे। दागी अफ़सरों को WCD जैसे संवेदनशील विभागों में पोस्टिंग ना मिले।

3. ICC नयी बनायी जाये जिसमें जाने माने जेंडर एक्सपर्ट्स हों। अफ़सरो के ख़िलाफ़ सेक्सुअल हैरेसमेंट की कॉम्प्लेंट्स की जाँच ये ICC करे।

खाखा जैसे serial offender और predator की सरकार में कोई जगह नहीं है।

जानें पूरा मामला

बता दें, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपने ही दोस्त की 14 साल की बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगा है। सबसे बड़े बात इस मामले में अधिकारी की पत्नी पर भी इस घटना में उसका साथ देने का आरोप लगा है। अधिकारी पर यह भी आरोप है कि उसने साल 2020 से 2021 के दरम्यान कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। पुलिस ने जानकरी दी कि आरोपी की पत्नी ने भी इस अपराध में अपने पति का साथ दिया। उसने अपने बेटे से दवा मंगाकर नाबालिग को खिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। हालत, बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ALSO READ ; ‘मैंने 18 साल पहले ही करवा ली थी नसबंदी’ ; दिल्ली दुष्कर्म के आरोपी प्रेमोदय का चौंकाने वाला खुलासा

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago