होम / Dead Body Thrown On The Road : किशोर की हत्या, सूटकेस में बंदकर सड़क पर फेंका शव

Dead Body Thrown On The Road : किशोर की हत्या, सूटकेस में बंदकर सड़क पर फेंका शव

• LAST UPDATED : March 25, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Dead Body Thrown On The Road : मंगोलपुरी के वाई ब्लाक में शुक्रवार सुबह सूटकेस में किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर के हाथ पैर बंधे हुए थे व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। किशोर की पहचान रोहिणी सेक्टर एक के कृष्णा के रूप में हुई है। कृष्णा गुरुवार शाम से लापता था।

आशंका जताई जा रही है कि किशोर की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया है। रोहिणी दक्षिण थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

फारेंसिक टीम ने सूटकेस से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य किया इकट्ठा Dead Body Thrown On The Road

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे राहगीरों को मंगोलपुरी के वाई ब्लाक में एक लावारिस सूटकेस देखा। उसमें से किशोर का एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था। खून से लथपथ शव व हाथ-पैर बंधे होने की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई व लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फारेंसिक टीम ने सूटकेस से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए।

पीर बाबा मजार के पास बैंगनी रंग के सूटकेस से बरामद हुआ था शव 

Dead Body Thrown On The Road

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे मंगोलपुरी इलाके में पीर बाबा मजार के पास बैंगनी रंग के सूटकेस में बरामद हुआ था। सफेद कुर्ते पजामा पहने किशोर के गले व शरीर पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे।

किशोर गुरुवार से ही घर से लापता था, स्वजन की शिकायत पर शुक्रवार को रोहिणी दक्षिण थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई । पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आशंका है कि देर रात या फिर तड़के ही यह सूटकेस यहां रखा गया था। फिलहाल जांच जारी है। (Dead Body Thrown On The Road)

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox