Sunday, June 30, 2024
HomeCrimeDeath mystery: घर में मिली महिला की सड़ी लाश, जानिए क्या है...

India News Delhi ( इंडिया न्यूज ) Death mystery: राजधानी दिल्ली में एक घर में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने महिला का शव मौके से बरामद किया। फिलहाल यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

इस मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के तिलक मार्केट इलाके में एक घर से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

50 से 60 साल उम्र होने की संभावना

लेकिन उसकी उम्र 50-60 साल होने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक उन्हें एक घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद लाहौरी गेट थाने से पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। यह जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घर अंदर से बंद मिला।

Also Read: Modi 3.0: किस राज्य से कितने नेता बने मंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular