Categories: Delhi

Dedicated To Women’s Day : दिल्ली मेट्रो ने महिला यात्रियों के लिए शुरू की ईनामी योजना

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Dedicated To Women’s Day : अपनी सुविधाओं और सहूलियतों के चलते देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला दिल्ली मेट्रो रेल निगम समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी ओर से लोगों को जागरूक करता रहता है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल निगम ( क्मसीप डमजतव त्ंपस ब्वतचवतंजपवद) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार से एक नारा व कविता लेखन प्रतियोगिता शुरू की है।

उम्दा नारा और कविता लिखने वाली युवतियों को किया जाएगा सम्मानित Dedicated To Women’s Day

इस प्रतियोगिता में उम्दा नारा और कविता लिखने वाली युवतियों और महिलाओं को डीएमआरसी की ओर से इनाम से नवाजा जाएगा। यह प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है और इसमें दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली कोई भी महिला भाग ले सकती है। इनाम में क्या दिया जाएगा? इसको लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह आकर्षक होगा, यह जरूर कहा जा रहा है।

लैंगिक समानता विषय पर नारा या कविता लिखकर करना होगा पोस्ट

डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली युवती-महिला यात्री इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली युवतियों और महिलाओं को आगामी 14 मार्च तक डीएमआरसी की वेबसाइट के जरिये एक सशक्त कल के लिए आज लैंगिक समानता विषय पर नारा या कविता लिखकर पोस्ट करना होगा। कविता लुभावनी है और इसी तरह नारा भी लोगों को पहली नजर में भाने वाला होना चाहिए।

प्रतियोगिता की अंतिम तारीख 14 मार्च

प्रतियोगिता के तरह अंतिम तारीख यानी 14 मार्च तक नारा व कविता वेबसाइट के जरिये सबमिट कर देनी होगी। इसके बाद उम्मा नारों और कविताओं का चयन कर डीएमआरसी चुनिंदा महिलाओं-युवतियों को पुरस्कृत करेगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, डीएमआरसी इसी महीने की 25 मार्च को विजेताओं का नाम घोषित करेगा। विजेताओं को पुरस्कार में कुछ नकद राशि का भुगतान किया जाएगा।

यह नकद राशि कितनी होगी? यह अभी नहीं बताया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों की मानें तो इस नारा और कविता लेखन प्रतियोगिता में मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं और युवतियां अपने अनुभव को कविता के रूप में ढाल कर हमें भेज सकती हैं।

मेनका गांधी महिलाओं के लिए डिब्बे आरक्षित करने की कर चुकी हैं मांग

यहां पर बता दें कि फिलहाल दिल्ली मेट्रो में सबसे आगे का डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। इससे बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं आरक्षित डिब्बे का फायदा उठाती हैं। इसके साथ ही आरक्षित डिब्बों की संख्या बढ़ाने की बात चल रही है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कुछ साल पहले ही डीएमआरसी प्रमुख को भेजे गए अपने पत्र में महिलाओं के लिए मेट्रो के 3 डिब्बे आरक्षित करने की मांग कर चुकी हैं।

इसमें तर्क दिया गया था कि जिस मेट्रो में 8 कोच होती है, उनमें महिलाओं के लिए 3 कोच आरक्षित करने में कोई दिक्कत नहीं है। इसी तरह जिस मेट्रो में केवल 6 कोच होते हैं उनमें 3 की जगह, केवल 2 कोच ही महिलाओं के लिए आरक्षित किए जा सकते हैं। (Dedicated To Women’s Day)

Also Read :  denial of delhi high court : 123 संपत्तियों की डी-लिस्टिंग पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट का इन्कार, केंद्र से मांगा जवाबhttps://indianewsdelhi.com/delhi/denial-of-delhi-high-court/

READ MORE :Youth Dies After Being Hit by Dumper डंपर की चपेट में आने पर युवक की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago