Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDelhi: 777 करोड़ स्वाहा! प्रगति मैदान टनल की रिपेयरिंग बेकार!, अब दोबारा...

Delhi: 777 करोड़ स्वाहा! प्रगति मैदान टनल की रिपेयरिंग बेकार!, अब दोबारा होगा काम?

India News(इंडिया न्यूज़),Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान मेन टनल का 18 महीने पहले उद्घाटन हुआ था। हालाँकि, अब इसके डिजाइन समेत कई तकनीकी खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रगति मैदान टनल में लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। टनल के फाउंडेशन में बड़ी -बड़ी दरारें देखी गई हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD) ने लार्सन एंड टूब्रो (L&T) कंपनी को नोटिस भेजकर प्रगति मैदान टनल की मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। PWD ने इसके साथ ही कंपनी पर 500 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मालूम हो, इस टनल को बनाने में 777 करोड़ की लागत आई थी।

PWD ने 3 फरवरी को भेजे गए नोटिस में कंपनी को जानकारी दी थी कि टनल में कई जगहों पर दीवरों से लगातार पानी लीक हो रहा है। टनल और अंडरपास में कई जगहों पर बड़ी दरारें भी हैं। टनल के अंदर ड्रेनेज सिस्टम में भी कई खामियां हैं, जिनकी वजह से टनल में पानी भरने की समस्या होती है। इसके आगे PWD ने L&T कंपनी से 15 दिन में जवाब मांगा है. वहीं, L&T कंपनी ने भी इतनी ही रकम का दावा किया है। कंपनी की ओर से कहा है कि उसने PWD पर 500 करोड़ रुपये का दावा किया है।

मरम्मत नहीं सुधार की जरुरत

अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ ने दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा है कि प्रगति मैदान टनल मरम्मत से परे है। इसमें बड़े बदलाव की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह संरचना अब यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं है। पूरे सुधार के बिना इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती है।

PM मोदी ने 19 जून 2022 को किया था उद्घाटन

बता दें, PM नरेंद्र मोदी ने 19 जून, 2022 को प्रगति मैदान इंटीग्रेटिड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत 1.3 किमी लंबी इस टनल और 5 अंडरपास का उद्घाटन किया था। इसके बाद मॉनसून सीजन आते ही टनल में पानी भरने की वजह से कई मौकों पर इसे बंद रखना पड़ा। जानकारी के लिया बता दें, ये टनल 777 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular