Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiदिल्ली : एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया ;...

India News (इंडिया न्यूज़) : देश की राजधानी में अब तक बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आया करती थी। हालांकि, हैवान हवस की भूख में इतने चूर हो गए हैं कि जानवरों को भी नहीं बख्स रहे। राजधानी दिल्लीके सुभाष नगर इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदमी कुत्तों के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया है। इस वीभत्स घटना की सूचना दिल्ली महिला आयोग (डीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर साझा की है। साथ ही यह बात कही है।

क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का?

बता दें, इस घटना पर स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा है कि, ‘दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया। एक एनजीओ ने आदमी की वीडियो के साथ पुलिस को शिकायत दी और बताया कि महीनों से ये चल रहा है’। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष आगे लिखती हैं कि ये कैसी बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी? क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का?

also read ; भारत-बांग्लादेश मुकाबले पर बारिश पर साया ; कोलम्बो में कल खेला जाना है मुकाबला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular