India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट में एक फर्नीचर शोरूम में आग लगने की खबर है।बताया जा रहा आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग आग को बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीँ, मौके पर कुल 17 फायर टेंडरों भी पहुंचे हैं। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
#WATCH दिल्ली के कीर्ति नगर में एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की करीब 17 गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/F1ZLj5UnLZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2023
17 दमकल की गाड़ियां मौजूद
जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब 6:30 बजे इलाके के ब्लॉक 2 में हुई। घटना के बाद करीब 17 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
also read ; कैच पकड़ने में सबसे अव्वल हैं किंग कोहली, World Cup 2023 में नंबर-1 फील्डर बने