Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi Accident: दिल्ली में दिखा रफ्तार का कहर, भयंकर कार दुर्घटना में...

Delhi Accident: दिल्ली में दिखा रफ्तार का कहर, भयंकर कार दुर्घटना में दो लड़कों की मौत

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Accident: गुरइकबास सिंह सिद्धू जो की रोहिणी जिला पुलिस के उपायुक्त है, ने एक भयंकर दुर्घटना की सोचना दी है। इस घटना के मुताबिक रविवार के दोपहर लगभग 12:30 बजे, रोहिणी सेक्टर-22 के पास स्थित सीएनजी पंप के निकट एक अर्टिगा कार पलट गई। पुलिस ने इस घटना की तुरंत सूचना प्राप्त होते ही अमन विहार थाना की टीम को घटनास्थल पर तैनात किया।

पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई थीं, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लिया और उन्हें रोहिणी के बाबा अंबेडकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। हादसे के बारे में अच्छे से जानकारी जुटाई जा रही है।

Delhi Accident: पुलिस ने कराया हॉस्पिटल में भर्ती

पुलिस ने रविवार के दोपहर लगभग 12:30 बजे, रोहिणी सेक्टर-22 के पास स्थित सीएनजी पंप के पास एक अर्टिगा कार के पलटने की घटना की सूचना प्राप्त की। जानकारी प्राप्त होते ही, अमन विहार थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान संजय (23 वर्ष) और आशुतोष (22 वर्ष) के नाम से हुई। दोनों किशन विहार क्षेत्र में निवास करते थे। जबकि घायलों में से साहिल (20 वर्ष), राशिद (18 वर्ष) और लोकेश सिंह (23 वर्ष) का इलाज अस्पताल में जारी है। ये तीनों भी किशन विहार के निवासी हैं।

तेजी से चल रही थी कार

कार दुर्घटना की जांच में पुलिस ने जानकारी प्राप्त की कि वाहन तेज गति में था। अचानक से कार चलाने वाले युवक का संतुलन के खराब हो जाने से कार पलट गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। दुर्घटनास्थल पर अर्टिगा कार के पलटने से मुख्य मार्ग पर बड़ा जाम लग गया। यहां पुलिस की गाड़ी भी कुछ समय के लिए फंस गई। धीरे-धीरे बड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस ने कार को सड़क से हटाकर जाम को हल्का किया।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular