Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeDelhi Acid Attack: 'आरोपियों को सरेआम फांसी देने की जरूरत है,...', एसिड...

Delhi Acid Attack:

Delhi Acid Attack: दिल्ली में दबंगों के हौसले दिन ब दिन बुलंद हो रहे है। आपको बता दे द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास आज बुधवार 14 दिसंबर को बाइक सवार दबंगों ने 17 वर्षीय लड़की पर एसिड अटैक किया है। जिसके बाद अब इस मामले में बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने आरोपियों को सबके सामने फांसी पर लटकाने की मांग की है। दरअसल पूर्व क्रिकेटर और सासंद गौतम गंभीर ने कहा कि आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा

आपको बता दे गौतम गंभीर ने ट्वीट कर आगे कहा कि, “शब्द कोई न्याय नहीं कर सकते। हमें इन जानवरों में डर पैदा करना होगा। द्वारका में स्कूल की लड़की पर तेजाब फेंकने वाले लड़के को सबके सामने फांसी देने की जरूरत है।” दिल्ली पुलिस के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के निकट मोहन गार्डन में बाइक सवार दो लोगों ने स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका है।

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती लड़की

आपको बता दे लड़की को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि उसकी प्रारंभिक उपचार रिपोर्ट ठीक है। पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन मंडावा ने कहा कि घायल लड़की के अपने परिचित दो व्यक्तियों पर संदेह जताने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

 

ये भी पढ़े: दीपिका का बिकिनी लुक बना विवादों का कारण, गाने में भगवा रंग को लेकर बवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular