Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsDelhi : महिलाओं के बाद DTC बसों में यह भी कर सकेंगे...

Delhi : महिलाओं के बाद DTC बसों में यह भी कर सकेंगे फ्री यात्रा, केजरीवाल का ऐलान

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi : द‍िल्‍ली सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने द‍िल्‍ली की DTC बसों में फ्री यात्रा को लेकर सोमवार को बड़ा ऐलान क‍िया है। सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि द‍िल्‍ली की बसों में मह‍िलाओं के बाद क‍िन्‍नर भी फ्री में यात्रा कर सकेंगे।

जानिए क्या बोले CM

बता दें, द‍िल्‍ली सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है क‍ि हमारे सामाजिक परिवेश में किन्नर समाज की काफी उपेक्षा की जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वे भी इंसान हैं और उन्हें भी बराबर के अधिकार हैं। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली की बसों में अब किन्नर समाज के लिए भी सफर एकदम निःशुल्क होगा।

आगे उन्होंने कहा कि ‘जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर दिया जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस फैसले से किन्नर समाज के लोगों को काफी फायदा होगा।

अब तक सिर्फ महिलाओं के लिए फ्री थी यात्रा

बता दें, DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा 29 अक्टूबर, 2019 को शुरू हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 के दौरान, महिला यात्रियों ने डीटीसी में 13.04 करोड़ और क्लस्टर बसों में 12.69 करोड़ मुफ्त यात्राओं का लाभ उठाया था।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular