Delhi

Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, जानिए आज के AQI का हाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स 200 है, जो ऊपरी मध्यम श्रेणी में है और खराब श्रेणी से सिर्फ एक अंक दूर है। दिल्ली के 37 प्रदूषण निगरानी स्थलों में से 15 स्थानों पर वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में मौसम का पारा काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और सर्दियों के बाद पहली बार दिल्ली में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। कल दिल्ली में लोगों को थोड़ी गर्मी महसूस हुई। मंगलवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली के तापमान में बदलाव

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज का AQI इतना हुआ दर्ज

  • दिल्ली- 200 AQI
  • एनएसआइटी द्वारका- 300 AQI
  • फरीदाबाद- 214 AQI
  • ग्रेटर नोएडा- 264 AQI
  • गुरुग्राम- 231 AQI
  • नोएडा- 203 AQI
  • गाजियाबाद- 162 AQI
ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago