Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ खतरनाक, जहरीली है हवा

India News(इंडिया न्यूज), Delhi Air Pollution: राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवाओं की दिशा बदलने और गति कम होने से कई इलाकों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 261 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, गुरुवार के मुकाबले सूचकांक में पांच की बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में AQI 286, नोएडा में 255 और गुरुग्राम में 200 दर्ज किया गया है। दिल्ली और नोएडा की हवा बेहद खराब है जबकि गुरुग्राम की हवा कुछ हद तक ठीक है।

AQI में बढोतरी

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से उड़ानें भरी जाएंगी। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किमी प्रति घंटा रही। शनिवार को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। दरअसल, वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अभी खराब हवा से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 261 रहा। वहीं, चौबीस घंटे के भीतर इसमें पांच अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इस स्तर की हवा को ”बहुत खराब” श्रेणी में रखा जाता है।

इन जगहों का AQI

  • शादीपुर-321
  • नेहरू नगर-335
  • जहांगीरपुरी-318
  • रोहिणी-322
  • बवाना-306
  • मुंडका-303
  • आनंद विहार-332
  • बुराड़ी-307
  • न्यू मोती बाग-348

इसे भी पढ़े: Pollution campaign: प्रदूषण रोकने के लिए आज से आईटीओ चौराहे से…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular