Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, आज का AQI पहुंचा 400...

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, आज का AQI पहुंचा 400 के पार

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु प्रदूषण स्तर में कई जगहों पर गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को नोएडा का AQI सबसे ज्यादा दर्ज किया गया जो कि 301 है। दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के प्रदूषण में कई इलाकों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को कोहरा और बारिश का आसार देखने को मिल सकता है।

मौसम में आया बदलाव (Delhi Air Pollution)

शीतलहर और कोहरे का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है, जो पिछले 13 सालों में सबसे अधिक है। आईएमडी ने दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद येलो अलर्ट पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। 30 जनवरी तक कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

26 जनवरी 2024 का AQI

  • आनंद विहार- 424
  • दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग, वजीरपुर- 395
  • श्री अरबिंदो मार्ग-345
  • आईटीआई जहांगीरपुरी-310
  • पंजाबी बाग- 370
  • नरेला-268
  • नोएडा -300- 400

AQI कब कैसा

  • एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर बेहद ‘गंभीर’

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular