Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा आज भी खराब, नोएडा का AQI 500...

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा आज भी खराब, नोएडा का AQI 500 पार

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु प्रदूषण स्तर में कई जगहों पर गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को नोएडा का AQI सबसे ज्यादा दर्ज किया गया जो कि 511 है। दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के प्रदूषण में कई इलाकों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को कोहरा और बारिश का आसार देखने को मिल सकता है।

कई इलाकों में अलर्ट जारी (Delhi Air Pollution)

दिल्ली के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज किया गया है। कई इलोकों में लोग कोहरे से काफी परेशान है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया है। बता दे कि दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ज्यादातर लोग अपने घरों में छुपे हुए पाए जाते हैं। नियमित सुबह टहलने वाले और जिम जाने वाले भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में लोग सर्दी-खांसी के भी शिकार होने लगे हैं। मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

AQI में आई गिरावट (Delhi Pollution)

  •  वजीरपुर- 251
  • आनंद विहार- 262
  • आईटीआई जहांगीरपुरी- 234
  • पंजाबी बाग-  219
  • DITE ओखला-189
  • मुंडका -187
  • नरेला-181
  • नोएडा (सेक्टर-62) -511

AQI कब कैसा

  • एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर ‘गंभीर’

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular