Delhi

Delhi Air Pollution: खराब श्रेणी पर पहुंचा दिल्ली का AQI, ग्रेटर नोएडा की हवा रही सबसे ज्यादा प्रदूषित

India News Delhi (इंडिया न्यूज़) Delhi Air Pollution: गैस चैंबर बनी राजधानी में शनिवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ, लेकिन सांस लेने में दिक्कत अब भी बनी हुई है। प्रदूषक तत्वों के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पड़ोसी राज्यों से आ रहे पराली के धुएं और वातावरण में धूल के कारण दिल्ली दिनभर धुंध की चादर में लिपटी रही। इसके चलते एनसीआर के ज्यादातर शहरों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली के तापमान में बदलाव

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज का AQI इतना हुआ दर्ज

  • दिल्ली- 415 AQI
  • एनएसआइटी द्वारका- 300 AQI
  • फरीदाबाद- 412 AQI
  • ग्रेटर नोएडा- 444 AQI
  • गुरुग्राम- 231 AQI
  • नोएडा- 203 AQI
  • गाजियाबाद- 389 AQI
ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago