Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Air Pollution: दिल्ली की आबोहवा हुई बेहद खराब, जानें आज का...

Delhi Air Pollution: दिल्ली की आबोहवा हुई बेहद खराब, जानें आज का AQI

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में इस बार नवंबर में लोग प्रदूषण को लेकर काफी परेशान रहे। अब दिसंबर की शुरुआत भी प्रदूषण के लिहाज से अच्छी नहीं है। 2016 के बाद से यह दिसंबर की सबसे प्रदूषित शुरुआत रही है। दिसंबर के पहले दिन दिल्ली का AQI 372 था। आज भी दिल्ली की हवा बेहद खराब बनी हुई है। आज सुबह 9 बजे दिल्ली का AQI 356 दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि दिन में यह और बढ़ सकती है।

प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं (Delhi Air Pollution)

पूर्वानुमान के मुताबिक 2 से 4 दिसंबर तक प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर रहेगा। इसके बाद भी अगले छह दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रह सकता है। शनिवार की सुबह हवाएं बहुत कमजोर होंगी। इसके बाद उत्तर की ओर से हवाएं चलेंगी। इनकी गति करीब 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, 3 से 4 दिसंबर को सुबह हवाएं कमजोर रहेंगी। इसके बाद इनकी गति 4 से 6 किलोमीटर के आसपास रह सकती है।

दिल्ली की हवा अब भी ‘बेहद खराब’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता कई क्षेत्रों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 9 बजे समग्र वायु गुणवत्ता 356 थी।

जाने आज का AQI

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार और अशोक विहार में हवा की गुणवत्ता क्रमशः 379 और 382 एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। आनंद विहार में AQI रीडिंग 388 थी। हालाँकि, यह दोनों क्षेत्रों में थोड़ा सुधार है, क्योंकि शुक्रवार सुबह 6 बजे आनंद विहार और अशोक विहार में हवा की गुणवत्ता क्रमशः 412 और 405 AQI रीडिंग के साथ ‘गंभीर’ दर्ज की गई थी। आया नगर में एक्यूआई 347, आईजीआई हवाई अड्डे पर 378, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 362, आरके पुरम में 400, रोहिणी में 398, वजीरपुर में 381 दर्ज किया गया। हालाँकि, कुछ इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी की हवा भी देखी गई। सीपीसीबी के अनुसार, द्वारका सेक्टर 8 में AQI 407 दर्ज किया गया, जबकि जहांगीरपुरी में AQI 409 दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular