Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, जानें अपने इलाके...

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, जानें अपने इलाके का AQI

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा दमघोंटू बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान गिरने और रात में हवा की गति धीमी रहने के कारण, प्रदूषकों के संयोजन के कारण शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में आ गई। नवंबर महीने में यह नौवां दिन है, जब यहां का AQI 401 से ऊपर है। आठ दिन पहले राजधानी में प्रदूषण बढ़ने का कारण पराली को बताया जा रहा था, लेकिन अब पराली के बिना भी यहां प्रदूषण ‘ गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया है।

आज का AQI

शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाको में प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके अलावा यह ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी  में भी पहुंच चुकी है। यहां आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी की हवा ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं अलीपुर की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है। शनिवार सुबह आनंद विहार का AQI 461 दर्ज किया गया है। बवाना की वायु गुणवत्ता 470 दर्ज किया गया है। इसी तरह जागीरपुरी में AQI 471 और अलीपुर में AQI 448 दर्ज किया गया है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गुड़गांव की हवा भी खराब है। गाजियाबाद की हवा भी ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं गुड़गांव में यह ‘गंभीर’ श्रेणी में है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह 8 बजे AQI 401 जबकि शाम 4 बजे AQI 415 दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular