Delhi

Delhi Air Pollution: चुनाव के बीच दिल्ली छोड़ जयपुर शिफ्ट हुई सोनिया गांधी, जानें क्या है वजह

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: दिवाली के अगले दिन दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ गया है और खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए जयपुर शिफ्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण की वजह से फैली जहरीली हवा से बचने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अब कुछ दिनों के लिए जयपुर में रहेंगी। हालांकि, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बिना किसी चुनावी कार्यक्रम के जयपुर पहुंच गई हैं और उनके चुनाव प्रचार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव हैं लेकिन कोई चुनाव कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

सोनिया गांधी को है अस्थमा

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। वह इलाज के लिए कई बार अमेरिका भी जा चुकी हैं। 14 नवंबर की सुबह सोनिया भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने शांतिवन मेमोरियल पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मास्क पहना हुआ था और तभी से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद उनकी तबीयत ठीक नहीं है। आपको बता दें कि सोनिया लंबे समय से अस्थमा की मरीज भी रही हैं।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago