Friday, July 5, 2024
HomeAqiDelhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा में आया सुधार, जानें आज...

Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा में आया सुधार, जानें आज का AQI लेवल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु प्रदूषण स्तर में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। बता दे कि दिल्ली में भारी बारिश के बाद वायु प्रदूषण में काफी सुधार देखने को मिली था। दिल्ली के कई जगहों पर प्रदूषण में सुधार देखने को मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को आनंद विहार का AQI बहुत ज्यादा दर्ज किया गया जो कि 199 था। दिल्ली की हवा में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। है। कोहरे और बारिश ने दिल्ली- NCR की वायु प्रदूषण में सुधार ले आई थी।

दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Air Pollution)

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 28 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज राजधानी दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 फरवरी को भी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक  01 मार्च को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक बढ़ सकता है। 02 मार्च को लखनऊ में आंधी के साथ एक-दो बार बारिश देखने को मिल सकती है। 03 मार्च को भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, 4 मार्च को बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

आज इतना AQI हुआ दर्ज

  • आनंद विहार- 158
  • श्री अरबिंदो मार्ग-158
  • आईटीआई जहांगीरपुरी-174
  • पंजाबी बाग- 162
  • नरेला-163
  • नोएडा -101

AQI कब कैसा

  • एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर बेहद ‘गंभीर’
ये भी पढ़ें:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular